home page

CDLU SIRSA ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 21 परीक्षा परिणाम घोषित किए

 | 
CDLU Sirsa has declared the results of 21 undergraduate and postgraduate courses

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 21 परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि घोषित परिणामों में बीए (जेएमसी) चौथे सेमेस्टर, बीए (जेएमसी) चार वर्षीय कार्यक्रम आठवें सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) छठे सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांच वर्षीय क्रेडिट बेस्ड) चौथे सेमेस्टर, बीबीए चौथे एवं आठवें सेमेस्टर, बीसीए चौथे सेमेस्टर तथा बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सातवें सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं।


इसी प्रकार एमए राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पंजाबी, संस्कृत एवं समाजशास्त्र के दूसरे सेमेस्टर, एमबीए के तीसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमपीएड के चौथे सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी के चौथे सेमेस्टर तथा एमएससी गणित के तीसरे एवं चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now