home page

CDLU SIRSA के विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए भाई कन्हैया आश्रम एवं हेलेन केलर संस्थान का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण आयोजित

 | 
CDLU SIRSA's Law Department organized an educational and cultural tour of Bhai Kanhaiya Ashram and Helen Keller Institute for the students
Mahendra india news, new delhi

माननीय कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह के कुशल निर्देशन में कानून विभाग, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा द्वारा विद्यार्थियों के लिए भाई कन्हैया आश्रम एवं हेलेन केलर संस्थान, सिरसा का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का नेतृत्व डॉ. वकील मेहरा एवं डॉ. विकास पूनिया, सहायक प्रोफेसर, विधि विभाग द्वारा किया गया।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा, करुणा और समावेशिता के मूल्यों से अवगत कराना तथा उन्हें शैक्षिक अनुभव के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक समझ प्रदान करना था। भाई कन्हैया आश्रम में विद्यार्थियों ने आश्रम के प्रतिनिधियों से संवाद किया और भाई कन्हैया जी के जीवन दर्शन को जाना, जिन्हें मानवता और सार्वभौमिक भाईचारे की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।

हेलेन केलर संस्थान में विद्यार्थियों ने दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर ने उन्हें उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और समाज में समावेशिता की आवश्यकता का बोध कराया। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थियो ने दोनो जगह फल वितरण भी किया गया।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया और कहा कि यह अनुभव विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को और व्यापक बनाता है। डॉ. वकील मेहरा एवं डॉ. विकास पूनिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन से जुड़े मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की वास्तविक समझ भी प्रदान की। विधि विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जो विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस कार्यक्रम मे विभाग के 50 विद्यार्थियो ने हिसा लिया।