home page

CDLU SIRSA के विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए भारतीय संविधान विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

 | 
CDLU SIRSA's Law Department organized an extension lecture on Indian Constitution for students
Mahendra india news, new delhi

विधि विभाग चौ. देवीलाल विश्विद्यालय SIRSA द्वारा विद्यार्थियो के लिए माननीय कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह के कुशल निर्देशन में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इन व्याख्यानों में प्रो. रमेश सिरोही, उपनिदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र एवं प्रो. अजीत चहल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र मुख्य वक्ता रहे।

प्रो. अजीत चहल ने भारतीय संविधान विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा विद्यार्थियों को संवैधानिक दायित्वों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी बनने के लिए प्रेरित किया। प्रो. रमेश सिरोही ने कैरियर इन लॉ तथा मूट कोर्ट एवं अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तर्क क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करती हैं और विधि क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होती हैं।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन शैक्षणिक गतिविधि समिति, विधि विभाग के तत्वावधान में डॉ. विकास पूनिया एवं डॉ. ज्योत्सना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. निशा रानी, डा. वकील मेहरा एवं गुरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. अनिल घनघस ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक व्याख्यानों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को और व्यापक बनाती हैं।विधि विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम मे विभाग के सभी विद्यार्थीयो ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपना ज्ञानवर्धन किया।

WhatsApp Group Join Now