home page

मौसम में हुआ बदलाव, कल हरियाणा, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Change in weather, tomorrow there will be heavy rain in Haryana, Punjab and other states
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में कल वीरवार यानि 20 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। 
 20 फरवरी 2025 को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, गंगा के मैदानी इलाकों (पश्चिम बंगाल, ओडिशा) और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।  मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें और अपडेट के लिए जुड़े रहें!मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर 71 डिग्री पूर्व देशांतर और 33 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।

चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊँचाई पर 120 नॉट की गति से प्रभावी है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है।

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, हल्की बारिश और बर्फबारी सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में दर्ज की गई। असम में भी हल्की बरसात हुई है। गुजरात, कोंकण, गोवा और पंजाब के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। गंगा के मैदानी इलाकों में, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में, कहीं-कहीं घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।