home page

स्कूलों के खुलने के समय में हुआ बदलाव, अब ये रहेगी टाइमिंग

 | 
school timing

School Timing: चंडीगढ़ में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 13 जनवरी से चंडीगढ़ के सभी स्कूल खुल जाएंगे, लेकिन इस बार समय में बदलाव किया गया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 13 से 18 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में संशोधन किया है ताकि बच्चों को ठंड और कोहरे से बचाया जा सके।

स्कूल टाइमिंग में बदलाव

सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में कक्षा का समय 9:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक का समय 9:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा, जबकि कक्षा 1 से 5 का समय 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

निजी स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। प्राइमरी कक्षाओं के लिए विशेष रूप से तीन घंटे का समय सुबह 9:30 बजे से रहेगा।

इसके अलावा, प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा, और इसके बारे में शिक्षा विभाग की ओर से जल्द सूचना दी जाएगी।