home page

मौसम में बदलाव आना शुरू, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर है

जानिए आने वाले समय में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

 | 
जानिए आने वाले समय में कहां पर कैसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi

मौसम में नवंबर आने के साथ ही बदलाव आना शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में देश के कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर है और समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊपर उत्तरी कोंकण और गुजरात तट के पास बना हुआ है।


मौसम की संभावित गतिविधि
आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।
तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। 

देश भर में हुई मौसमी हलचल
बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

 

WhatsApp Group Join Now