home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली में चौधरी देवीलाल की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई

 | 
news

mahendra india news, new delhi

अरनियांवाली। स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चौधरी देवीलाल के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी गई।

स्कूल के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण खोथ ने विद्यार्थियों को चौधरी देवीलाल की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने किसान परिवार में जन्म लेकर देश के उपप्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया और जीवनभर गरीब, किसान तथा मजदूर वर्ग के हितों के लिए कार्य किया।

डॉ. रामकृष्ण खोथ ने कहा कि विद्यार्थियों को चौधरी देवीलाल के जीवन से मेहनत, संघर्ष, ईमानदारी और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता की शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से चौधरी देवीलाल के जीवन से संबंधित प्रश्न भी पूछे। धैर्य बराला ने प्रश्न का सही उत्तर देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस पर उसे सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को चौधरी देवीलाल के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।