home page

ब्लूम टैक्सोनॉमी से प्रभावी बनेगा रसायन विज्ञान का शिक्षण: अनिल कुमार

 | 
Chemistry teaching to become effective through Bloom's Taxonomy: Anil Kumar

 Mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट, डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, डाइट आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक सतपाल सिंह की देखरेख में डाइट, डिंग में नियमित एवं अतिथि पीजीटी रसायन विज्ञान के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक सतपाल सिंह एवम् डाइट विषय विशेषज्ञ संदीप कुमार ने प्रतिभागी अध्यापकों से पहले दिन के प्रशिक्षण का फीडबैक लिया तथा दूसरे दिन की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया। प्रथम सत्र में व्याख्याता अनिल कुमार ने ब्लूम टैक्सोनॉमी विषय पर प्रतिभागी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रसायन विज्ञान शिक्षण के संदर्भ में ब्लूम टैक्सोनॉमी के विभिन्न स्तरों—ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन एवं सृजन—के प्रभावी उपयोग को उदाहरणों सहित समझाया।

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ तार्किक, विश्लेषणात्मक एवं उच्च-स्तरीय चिंतन कौशल विकसित किए जा सकते हैं। साथ ही, अनिल कुमार ने रसायन विज्ञान में प्रश्न निर्माण एवं मूल्यांकन को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की। द्वितीय सत्र में व्याख्याता राजेंद्र कुमार ने कार्बनिक रसायन विज्ञान में नेम रिएक्शंस एवं कार्बनिक यौगिकों का शुद्धीकरण विषय पर व्याख्यान दिया।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने प्रमुख कार्बनिक अभिक्रियाओं, उनके सिद्धांत एवं उपयोगों की जानकारी दी। साथ ही क्रिस्टलीकरण, आसवन एवं निष्कर्षण जैसी शुद्धीकरण विधियों को उदाहरणों सहित समझाया। तीसरे सत्र में डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. दलीप सिंह गोदारा ने समावेशी शिक्षा विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समान अवसर, सहभागिता एवं भेदभावरहित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया।
 


-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय विशेषज्ञों से प्राप्त ज्ञान को अपने शिक्षण कार्य में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की।
-सतपाल सिंह, कॉर्डिनेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट डिंग, सिरसा#VB/