Chhath Puja festival: छठ पूजा पर्व को लेकर जय मां सरस्वती सेवा समिति ने शुरू की तैयारियां

जय मां सरस्वती सेवा समिति द्वारा आगामी 7 नवंबर 2024 दिन वीरवार को छठ पूजा का त्योहार हरियाणा के सिरसा में दिल्ली पुल नहर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के संस्थापक मुन्ना गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए समिति के सभी सदस्यों ने सोमवार को नहर की सफाई का अभियान शुरू किया। समिति सदस्यों ने सुबह से ही नहर की सफाई का अभियान शुरू किया। नहर के आसपास व अंदर उगे झाड़-झंखाड़ को साफ किया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा पर्व हमारा बहुत ही मु य पर्व है। हम सभी शहरवासी मिलजुल कर धूमधाम से मनाएं। इसके साथ-साथ व्यवस्था बेहतर बनाएं, ताकि वृत धारियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर प्रधान रामसरन, सचिव परशुराम यादव, कोषाध्यक्ष महिंद्र कुमार, सलाहकार उमेश चंद्र शुक्ल, प्रवक्ता निरंजन यादव, जनसंपर्क चंद्रदेव यादव, कार्यक्रम प्रबंधक अशोक सैनी, उपप्रधान कपिल देव, उप सचिव बसंत यादव, उपकोषाध्यक्ष देवेंद्र साहनी, उप सलाहकार राजकुमार पासवान, अपजनसंपर्क विजय यादव, शंभु कामत, सतिंदर दास, हरिदास, विनोद गुप्ता, बैजू यादव, विजयमिश्र, अजय सिंह, सुभाष सिंह, रविन्द्र सिंह, किशोरी यादव, महिंद्र प्रेमी, प्रमोद दास, अर्जुन पटेल, राजकुमार, सुनील साहनी, राहुल, कमल देव, सिपाही, शंकर ठेकेदार, विनोद दास, गुरु यादव, कुलदीप, पतलू, कृष्णा सहित समिति सदस्य उपस्थित थे।