home page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया अभिनंदन, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

 | 
Chief Minister Naib Singh Saini felicitated Chief Minister Naib Singh Saini, senior BJP leader Gobind Kanda welcomed him by presenting a flower bouquet
 Mahendra india news, new delhi
सिरसा। वरिष्ठ BJP नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने आज शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोबिंद कांडा ने डेरा बाबा भूमण शाह, संगर सरिस्ता के गद्दीनशीं बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद लिया। 
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शहीद उधम सिंह कंबोज के 85वें शहीदी महासम्मेलन में शिरकत की। शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने महापुरुषों और शहीदों को विशेष रूप से सम्मान देने का कार्य किया है।
 मुख्यमंत्री प्रत्येक जयंती एवं बलिदान दिवस जैसे राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में स्वयं पहुंच कर जनता को संबोधित करते हैं। महापुरुषों को नमन करते हैं। युवपीढ़ी महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ले सके इस महान सोच के साथ मुख्यमंत्री अपना संदेश भी समाज को देते हैं। गोबिंद कांडा ने शहीद उधम सिंह को नमन किया और उनके योगदान एवं बलिदान को प्रेरणादाई बताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया अभिनंदन