home page

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा आगमन, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

 | 
Chief Minister Nayab Singh Saini arrives in Sirsa; senior BJP leader Gobind Kanda welcomes him by presenting a bouquet

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन पर वायु सेना केंद्र (एयरफोर्स स्टेशन) पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने  मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।  इस दौरान गोबिंद कांडा,  नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी,
इन्द्रोष गुज्जर, लक्ष्मण राम गुज्जर, विजय यादव भी मौजूद थे।


गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिरसा के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 
।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 12 सितंबर, शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में 01 लंबित व 14 नई शिकायत सहित कुल 15 शिकायत रखी जाएंगी। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।