जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में चौपटा स्कूल का शानदार प्रदर्शन
mahendra india news, new delhi
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी चौपटा ने जिला स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दी सिरसा स्कूल, सिरसा में किया गया, जिसमें जिला सिरसा के विभिन्न खंडों की विजेता टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय की लघु नाटिका टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से अन्य प्रतिभागी टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस शानदार सफलता के साथ टीम ने 16,800 की नकद पुरस्कार राशि भी जीती। इसी प्रकार विद्यालय की डॉक्यूमेंट्री फिल्म टीम ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम को 1,500 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय की दोनों टीमें अब आगामी मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता, जो हिसार में आयोजित होगी, में जिला सिरसा का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य राजेश जी मल्होत्रा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस सफलता में विद्यालय के प्राचार्य राजेश मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व, कुलदीप दलाल के मार्गदर्शन, अनीता एवं अमित शर्मा की अथक मेहनत तथा समस्त स्टाफ सदस्यों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय के स्टाफ सदस्यों मनोज, रविंद्र सोनी, दलवीर शर्मा, परवेज, परवीन, राजवीर, मीनाक्षी, शिखा, नीरज, सरदार कुलजीत सिंह, पुष्पा, मंजू, विवेक, सुनीता, प्रदीप, सीताराम सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला सिरसा की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष भगोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला तथा नाथूसरी चौपटा के खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों टीमें मंडलीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिला सिरसा का नाम गौरवान्वित करेंगी।
