home page

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने हेरोइन सहित बाइक सवार युवक किया काबू

 | 
news

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रानियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक को हजारों रूपए की 14 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान रानियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया।

जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक बाइक को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 14 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Group Join Now


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह पुत्र रिछपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर-2, रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।