प्रतिबंधित पॉलीथिन की बजाय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें नागरिक: एडीसी वीरेंद्र सहरावत
Citizens should use cloth or jute bags instead of banned polythene: ADC Virendra Sehrawat
mahendra india news, new delhi
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान व सेवा पखवाड़ा के तहत नगर परिषद सिरसा व डबवाली तथा नगर पालिका ऐलनाबाद, रानियां व कालांवाली की टीमों द्वारा शहरी क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान जारी है। टीमें रिहायशी इलाकों, बाजारों, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, सार्वजनिक स्थानों व पार्कों में निरंतर सफाई कर रही है। साथ ही आमजन, दुकानदारों तथा सब्जी और फल विक्रेताओं को प्रतिबंधित पॉलीथिन की बजाय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने, खुले में कचरा न डालने के बारे बताया। इसके अलावा अलग-अलग डस्टबिन रखने, खुले में कचरा न डालने की भी अपील की।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अपील की कि इस अभियान में शहरवासी भी नगर पालिकाओं व नगर परिषदों का सहयोग करें। घरों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग एकत्रित कर निगम के वाहनों में ही डाले। उन्होंने कहा कि नागरिक इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सिरसा को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में प्रशासन का सहयोग करें।
