home page

सीएम नायब सिंह सैनी ने शहीद सुखचैन सिंह के पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शनिवार को सिरसा के दौरे पर हैं। सीएम नायब सिंह सैनी सबसे पहले शहीद सुखचैन सिंह के पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे। सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने वीर जवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे हैं। पंचायत भवन में हो रही बैठक में जिले से जुड़ी कुल 15 शिकायतें रखी गई है। इनमें पिछली बैठक से लंबित एक शिकायत है, जबकि 14 शिकायतें नई हैं। 

आपको बता दें कि इन शिकायतों में पुलिस, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर परिषद, कृषि, बिजली, समाज कल्याण, वीटा मिल्क प्लांट और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से जुड़े मामले शामिल हैं। शिकायतों में कहीं सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप है तो कहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

http://https://youtube.com/shorts/hRxb29HsNGo?si=9db7NOi7-_JiGViE