सीएमके कॉलेज SIRSA ने युवा मैराथन में भागीदारी कर दिखाया उत्साह, नशामुक्त हरियाणा का दिया संदेश
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। CMK नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसा ने मंडी डबवाली में आयोजित युवा मैराथन में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस नशा मुक्त हरियाणा की मुहिम में कॉलेज के समस्त सदस्यों ने भरपूर ऊर्जा का परिचय देते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
सैकड़ों प्रतिभागियों ने मैराथन के माध्यम से नशा-मुक्त हरियाणा का सशक्त संदेश दिया। सीएमके प्राचार्य डा. रंजना ग्रोवर ने इस अवसर पर कहा कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं हैए बल्कि जीवन की उस दौड़ का प्रतीक है जिसमें हमें बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज करनी है। नशा युवाओं की ताक़त छीन लेता है और उनके सपनों को अधूरा कर देता है। हम सबको यह प्रण लेना होगा कि अपने समाज से नशे को पूरी तरह मिटाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के पास अपार शक्ति और क्षमता हैए अगर वे संकल्प लें तो हरियाणा ही नहींए पूरा देश नशामुक्त हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय परिवार का हर सदस्य इस मुहिम में अपना योगदान देगा और अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगा। टीम का संचालन और मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डा. दीपिका शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने मैराथन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और युवाओं को जागरूक करने का विशेष आह्वान किया।
मैराथन के दौरान महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान अंशु उप्पल, बबीता मल्होत्रा, डा. अनु कथूरिया, संगीता नंदा, डा. आरती बंसल, डा. मंजू देवी, अमृत सिंह, डा. वीरबाला शर्मा, राजेश कुमार, डा. सरबन कम्बोज, प्रेक्षा, नेहा, निशा, नीलम, सोनिया, दीपिका, रोबिन, जितेन्द्र, सुरेन्द्र, संजय विशेष रूप से उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने सामूहिक प्रयास से यह साबित किया कि यदि समाज एकजुट हो तो नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। यह आयोजन खेल भावना का प्रतीक तो बना ही, लेकिन नशा-मुक्त हरियाणा के निर्माण में एक मजबूत कदम साबित हुआ।
