हरियाणा के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट
Haryana Weather: नए साल की शुरुआत के साथ ही देश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 1 से 6 जनवरी के बीच सक्रिय होगा। इस कारण से कई राज्यों में ठंडक और कोहरे का असर बढ़ेगा।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्द हवाओं का असर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड और तेलंगाना-महाराष्ट्र तक देखा जाएगा। इन क्षेत्रों में शीतलहर के साथ-साथ गहरी धुंध भी छा सकती है।
हरियाणा में कोहरे का यलो अलर्ट
हरियाणा में भी मौसम का असर महसूस किया जा रहा है। 1 जनवरी की रात से ही हिसार, जींद, भिवानी, झज्जर, और रोहतक सहित कई जिलों में गहरी धुंध छा गई है, जिससे दृश्यता मात्र 5 मीटर तक रह गई। 1 से 6 जनवरी के बीच हरियाणा में कोहरे के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है।
कोहरे और शीतलहर के लिए यलो अलर्ट
हरियाणा में कोहरे और शीतलहर के कारण 1 से 6 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, जींद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, और चरखी दादरी जिलों में भारी कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।