हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

 | 
haryana weather

Haryana Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण हरियाणा में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, बादलवाही के कारण रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। वीरवार सुबह तक अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, पानीपत, सिरसा, झज्जर, और बहादुरगढ़ में वर्षा हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, और कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं। विशेष रूप से कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, और जींद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 18 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

पंजाब में भी घनी धुंध का असर अधिकतर जिलों में देखा गया, जहां दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। इससे विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अमृतसर एयरपोर्ट से एक फ्लाइट को डायवर्ट किया गया, और शिमला की फ्लाइट रद्द कर दी गई। अन्य फ्लाइट्स भी देरी से रवाना हुईं।