home page

आने वाले 5 दिनों में चलेगी उत्तर भारत में शीतलहर, जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम 
 
 | 
हरियाणा राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम 

mahendra india news, new delhi
अगले 5 दिनों में दिनों देश के प्रमुख क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं चलेगी। इसलिए कुछ छोटे इलाकों को छोड़कर करीबन पूरे देश में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। छोटे क्षेत्रों में भी ये गतिविधियां हल्की होंगी, इसीलिए मौसम में किसी भी तरह का जरूरी परिवर्तन नहीं होने की संभावना होगी। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण केरल तट पर है जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 12 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है। 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मध्य प्रदेश और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पंजाब पश्चिम उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू संभाग, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

WhatsApp Group Join Now

पंजाब और HARYANA के कई हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम
वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिणी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बरसात संभव है। उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। पंजाब, haryana, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, UPऔर राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति संभव है।