home page

सिरसा में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर, 3 की मौत ; 21 से ज्यादा महिलाएं घायल

 | 
Collision between truck and tractor in Sirsa; 3 dead, over 21 women injured

mahendra india news, new delhi

सिरसा जिला में गांव मल्लेका के पास वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े  बजे सडक़ हादसे में  इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2२ से ज्यादा महिलाएं घायल हैं।

घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान लवली, काके कौर और बलबीर कौर के रुप में हुई है। दुर्घटना उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऑटू हेड से नरमा चुनाई के लिए मजदूरों को लेकर पंजाब हेड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रहे एक ट्राले की ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटनो के बाद सडक़ पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस ट्रैकटर ट्रॉली में करीब 30 मजदूर सवार थे। दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान मल्लेका की ओर से ऐलनाबाद की तरफ आ रहा एक बाइक सवार युवक भी ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राला पलटने से युवक उसके नीचे दब गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद हडक़ंप मच गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए सिरसा ले जाया गया।