home page

कमांडो विक्रम कुलडिय़ा ने फूलकां में किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मैरिट विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 | 
Commando Vikram Kuldia hoisted the flag at Phulkan; cultural performances captivated the audience, and meritorious students were felicitated

mahendra india news, new delhi
सिरसा,  राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय फूलकां में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसटीएफ के जवान विक्रम कुलडिय़ा ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी। वहीं मुख्यातिथि के तौर पर सिरसा ब्लॉक सदस्या अनसुइया एवं गौशाला प्रधान रविंद्र कुलडिय़ा ने पहुंचकर कार्यक्रम में बच्चों का हौंसला बढ़ाया। प्रिंसिपल (Principal) देवकी नंदन कौशिक के स्वागत भाषण से शुरु हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संस्कृति प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

करीब अढ़ाई घंटे चले कार्यक्रम मेें बच्चों ने उम्दा कला का प्रदर्शन किया। राष्ट्रगीतों पर उनके थिरके पांवों ने दर्शकदीर्घा में उमड़ी भीड़ को तालियां बजाने को विवश कर दिया। इस दौरान संस्कृत भाषा में गाए एक गीत पर भी एक छात्रा ने शानदार नृत्य किया। प्रिंसिपल (Principal) देवकीनंदन कौशिक ने इस दौरान संबोधन में कहा कि स्कूल में मेहनती अध्यापकों की बदौलत हर वर्ष शतप्रतिशत रिजल्ट आ रहा है।

इस दौरान विगत 2 वर्षों मेेें 10 वीं व बारहवीं कक्षा में मैरिट पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत ब्लॉक समिति सदस्या अनसुइया ने स्कूल में पेयजल टैंक बनवाने की घोषणा की।