home page

बाढ़, भारी बरसात व जल भराव से खराब हुई फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों की भरपाई:: लखविंदर सिंह

 | 
Compensation for damaged houses and crops due to flood, heavy rain and water logging: Lakhwinder Singh

mahendra india news, new delhi
 भारतीय किसान एकता (BKE) ने लखविंदर सिंह औलख प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान एकता (BKE) के नेतृत्व में सिरसा पहुंचे कोयला राज्य मंत्री भारत सरकार को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई, घग्गर नदी व हिसार घग्गर ड्रेन की खुदाई, तटबंधों की मजबूती सहित किसानों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

औलख ने बताया कि बाढ़, भारी बरसात व जलभराव से किसानों की खराब हुई खरीफ  की फसलें (नरमा, कपास, गवार, मूंगफली, मूंग आदि) नष्ट हो गई है, जिनका 50000 रुपए प्रति एकड़ व खेत मजदूरों को 10000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। मुआवजे में 5 एकड़ वाली शर्त हटाकर किसानों को उनकी पूरी फसल का मुआवजा दिया जाए। बागवानी व सब्जियों वाले किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। बाढ़ व नदिया नालों के टूटने से किसानों व मजदूरों की खेतों में बनी ढाणियां, ट्यूबवैल, सोलर पैनल, पशुओं के नोहरे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनका भी मुआवजा दिया जाए।

घग्गर नदी की सफाई व तटबंधों को मजबूत करने, नहरों नदियों नालों व ड्रेनों की साफ -सफाई के लिए हरियाणा सरकार कागजों में हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होता है। पंचकूला से लेकर राजस्थान तक घग्गर नदी की खुदाई करवाई जाए, तटबंधों को मजबूत करके दोनों साइड पक्की सडक़ें बनाई जाए, ताकि हर साल आने वाली बाद से बचा जा सके। ओटू झील की खुदाई करवाई जाए, जिससे सिंचाई के लिए पानी स्टोर करके जरूरत अनुसार नहरों में छोड़ जा सके। हिसार घग्गर सेमनाला से बरसात के मौसम में हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हजारों एकड़ फसलें डूब जाती है, इससे चौपटा क्षेत्र में सेम की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं। सेम प्रभावित क्षेत्र का भी स्थाई समाधान किया जाए।

WhatsApp Group Join Now

हिसार घग्गर ड्रेन की खुदाई करवाई जाए और जहां-जहां भी ड्रेन का बेड जमीन के लेवल से ऊपर है, वहां पर पक्की आरसीसी बनाई जाए। हिसार घग्गर ड्रेन में बहादुरगढ़ से लेकर फतेहाबाद तक की फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त एसिड वाला पानी डाला जा रहा है। सिंचाई से फसलें खराब हो रही हैं और किसानों, मजदूरों को चर्म रोग व भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए फैक्ट्री पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि वह ड्रेन में दूषित पानी ना डालें।


घग्गर ड्रेन से रेतीले इलाकों में शाखाएं भी निकाली जाएं, जिससे जरूरतमंद किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा और इसके होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा। हरियाणा व सिरसा जिले की सभी नदियों, नहरों, ड्रेनों, रंगोई नालों की खुदाई व सफाई करवाई जाए। खराब व जर्जर हो चुकी नहरें, नदियों, खालों का नवीनीकरण किया जाए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार किया जाए, जल भराव में धान की फसल को भी शामिल किया जाए, जिससे कि खराब हुई धान की फसल का किसानों को पूरा बीमा क्लेम मिल सके। औलख ने मंत्री से कहा कि हरियाणा में भी आपकी पार्टी की सरकार है, हम आपसे अपील करते हैं यहां पर भी राहत पैकेज का ऐलान किया जाए और आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों, मजदूरों की खराब हुई फसलों, क्षतिग्रस्त हुए मकानों, ट्यूबवैलों, सोलर पैनलों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इस मौके पर बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपिंदर सिंह काहलों मौजूद रहे।