सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया चुनाव जीते, गोपाल कांडा को हराया
Oct 8, 2024, 16:54 IST
| 
हरियाणा में सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने हलोपा अध्यक्ष गोपाल कांडा को हरा दिया है। इस जीत पर गोकुल सेतिया के समर्थकों में जबरदस्त उत्साहा का माहौल है। खुशी में समर्थकों वे विजय जलूस निकाला। गोकुल सेतिया ने 7234 वोटों से चुनाव जीता।
गोकुल का जनता ने चुनाव लड़ा : राहुल सेतिया
गोकुल सेतिया की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल सेतिया ने कहा कि सिरसा की जनता ने गोकुल का चुनाव लड़ा। गोकुल का चुनाव जनता ने ही लड़ा। सिरसा की जनता ने जो सपने देखे उन पर गोकुल खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि गोकुल हमेशा जनता के बीच रहा। आगे भी जनता के बीच रहेगा। सिरसा की जनता ने कमाल कर दिया। जनता ने तो रिजर्व बैंक को हराकर गोकुल सेतिया को विजय बनाया है।