नायब सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, आज से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, प्रथम दिन ये 3 विधेयक होंगे पेश
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में मानसून सत्र को लेकर है। विधानसभा का मानसून सत्र आज वीरवार यानि 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। वैसे देखे तो आज सत्र भले ही छोटा होगा, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के नेता हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने तथा इसमें पहले से कार्यरत कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग को लेकर प्रदेश की नायब सरकार पर पलटवार करने की तैयारी में दिख रहा है। उम्मीद है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करेगी।
इसी के साथ ही विधानसभा स्पीकर ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में बुधवार शाम हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सत्र का कार्यक्रम तय किया गया।
3 विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे
कमेटी बैठक में हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा और निर्दलीय एमएलए सावित्री जिंदल शामिल हुई।
जानकारी के अनुसार सत्र के पहले दिन तीन विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इनमें हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन बिल, हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन संशोधित बिल और हरियाणा कोर्ट्स संशोधित बिल शामिल हैं।
