home page

हरियाणा में कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी, बेटे को भी धमकाया, ये भी आरोप

 | 
news

mahendra india news, new delhi 

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार जिला से हैं। जहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह पूनिया को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।  कांग्रेस नेता का आरोप है कि एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इसी के साथ ही फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें हिसार शहर छोडऩे के लिए मजबूर करने की भी धमकी दी। जिसको लेकर कांग्रेस के नेता पूनियां ने थाना सिविल लाइन पुलिस में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।


ये दी पुलिस को शिकायत 
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि 29 अगस्त की शाम करीबन 7:45 बजे उनके मोबाइल पर कुंडू नाम से बात कर रहे किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन आया। आरोप है कि बातचीत के दौरान मोबाइल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपी ने पूनिया और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता पुनियां के अनुसार आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उन्हें हिसार शहर छोडऩा होगा। मोबाइल  पर मिली इस धमकी के बाद वजीर पूनिया ने अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी के कारण उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने हिसार पुलिस प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने शिकायत में आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी व दी गई धमकी की कॉल रिकॉडिंग भी पुलिस को दी है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए और फोन कॉल समेत मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने बेटे की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने पुलिस से यह भी अनुरोध किया कि वे इस केस में ढ़िलाई न बरतें और आरोपी पर तत्काल केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करें।

WhatsApp Group Join Now