home page

कार्यकारी अभियंता के साथ कर्मचारियों की सभी मांगों पर बनी सहमति

 | 
news

mahendra india news ] new delhi
सिरसा। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मण्डल नं. 2, सिरसा के कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा के निमंत्रण पर हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के जिला प्रधान एवं प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण गुर्जर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक के दौरान कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर कार्यकारी अभियंता ने सहमति प्रकट की और इस संबंधी पत्र भी तुरंत प्रभाव से जारी कर दिया गया।

बैठक संबंधी जानकारी देते हुए कृष्ण गुर्जर ने बताया कि कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार, उपमंडलनंबर-3 के अभियंता दीपक रेवड़ी, उपमंडल अभियंता-4 संदीप मेहता व मंडल उपअधीक्षक सीमा ने प्रतिनिधिमंडल से बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत की और कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति जताई। जिला सहसचिव शिवचरण कंडारा ने कहा कि अगर पत्र जारी करने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कर्मचारी फिर से आंदोलन का रूख करने पर मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष रामसिंह गिल, उपप्रधान जमनाप्रसाद, उपप्रधान हरीकिशन कुतीनिया, वरिष्ठ उपप्रधान संजय दत्त, ब्रांच सचिव बलवान नेहरा, ब्रांच सचिव ऐलनाबाद प्रताप सिंह, ब्रांच सचिव चोपटा राजकरण, ब्रांच उपाध्यक्ष चोपटा ओमप्रकाश बैनीवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


इन मांगों पर बनी सहमति:
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी कर्मचारियों की जॉब सुरक्षा हेतू आ रही त्रुटियों को दूर करवाने, सभी फिल्ड नियमित कर्मियों एवं कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को बरसाती, डांगरी, व इन्शुलेशन शूज जो देय है, तुरन्त प्रभाव से दिए जाने, सभी जलघरों व शहरी ट्यूबवैलों पर कम्पलीट टूल किट एवं मेज कुर्सी व जग, गिलास दिए जाने, सभी नियमित कर्मचारियों जो वर्ष 2020-2023 की देय एल.टी.सी. का भुगतान करवाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सरकार द्वारा व्हीट लोन वर्ष 2026 को दिया गया था उसकी माह के हिसाब से किस्त काटी जाने, वर्षों से कार्यरत कुछ आउटसोर्सिंग कर्मियों का नाम हरियाणा रोजगार कौशल निगम में इन्द्राज नहीं हुआ, उन कर्मियों का नाम कौशल में इन्द्राज करवाने, दर्शन सिंह, स्टोर मुन्शी जो मण्डल नं. 2 सिरसा में कार्यरत था, उसे बिना वजह मण्डल नं. 1 सिरसा से तबादला कर मण्डल नं. 2 सिरसा अधीक्षक अभियन्ता द्वारा भेज दिया गया था, वह तुरन्त प्रभाव से मण्डल नं. 2 सिरसा कार्यालय द्वारा लिखकर आॅडर केन्सिल करवाने, सभी रेगुलर कर्मचारी जिनकी पांच वर्ष की रेगुलर सेवा हो चुकी, उन्हें कन्फर्म करने सहित उपरोक्त सभी मांगों पर सहमति बनी।


 

WhatsApp Group Join Now