सिरसा में 35 लाख की लागत से चार गलियों का निर्माण शुरू, नप अध्यक्ष वीर शांति स्वरूव व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने करवाए विकास कार्य शुरू

हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव के बाद रूके हुए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए तेज गति से कार्य शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में करीब 35 लाख की लागत से बनने वाली चार गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। वार्ड 1 चत्तरगढ़ पट्टी में चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य शुरू करवाने पहुंचे नेताओं का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का नप अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने वाल्मिकी मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि विधायक रहते भाई गोपाल कांडा सिरसा में विकास कार्यों के लिए करीब 200 करोड़ की राशि मंजूर करवाकर लाए थे। विधानसभा चुनाव और उसके बाद नगर परिषद चुनाव होने के कारण आचार संहिता लग गई और विकास कार्यों की रफ्तार थम गई। अब फिर से विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में चत्तरगढ़ पट्टी में गलियों का निर्माण शुरू करवाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखें। लोग खुद ध्यान दें कि निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और पत्थर व अन्य सामग्री पूरी डाली जाए। यदि ठेकेदार किसी तरह की कोताही बरते तो लोग नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप व नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित करे। अगर गलियों के निर्माण में कोई कमी पाई गई तो ठेकेदार को पेमेंट नहीं की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर गलियों के निर्माण में किसी तरह की त्रुटी रहती है तो जिम्मेवार ठेकेदार व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि 26 अप्रेल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगे। उन्होंने कहा कि 27 अप्रेल को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक के लिए शुरू होने वाले साइक्लोथोन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रवाना करेंगे। यह यात्रा सिरसा से शुरू होकर डबवाली जाकर सम्पन्न होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस साइक्लोथॉन का हिस्सा बनें और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सिरसा एसपी भी नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए हैं। अभियान के तहत नशीले पदाथों की बड़ी-बड़ी खेप सिरसा में बरामद की जा रही हैं और तस्करों को जेल भेजा हा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा को फेल विधायक मिला है। अब जनता भी कहने लगी है कि सिरसा विधायक गोकुल सेतिया फेल है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य निर्धारित नियमों व समय पर होता है। गोकुल को विधायक बने छह का समय बीत गया लेकिन अब तक अपने घर के आगे वाली सड़क भी नहीं बनवा पाया। गोकुल का एक ही काम है फेसबुक पर लाइव आना और अधिकारियों व ठेकेदारों को धमकाना। लेकिन नियमों के विपरित वे भी काम शुरू नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रदेशवासी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग तारीफे कर हैं। चुनाव में भाजपा का विरोध कर विधायक बने गोकुल सेतिया भी समय-समय पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद गोकुल में भी भाजपा प्रेम जाग गया है। ऐसे में विधायक गोकुल को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा पार्टी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समझदार हैं और जानते हैं कि कौन भाजपा का है और कौन कांग्रेस का है। ऐसे में गोकुल को कोई ज्यादा फायदा होने वाला नहीं है।
इस अवसर पर वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी रही प्रियंका बोमरा, रतन सिंह बोमरा, पूर्व पार्षद सुनील कुमार, राजेश गुर्जर, युवा नेता सुनील बामनियां, अनिल गनेरीवाला, रतन कुमार फरंड, अनिल सोलंकी, जगदीश बोमरा, राजू महावर, भंवर सिंह, अश्विन खुंडिया, जगननाथ ढिलोड, गोबिंद बागड़ी, लक्ष्मण गुर्जर, विजय यादव, श्रवण कुमार, लवप्रीत, कुलदीप खटक, अमित पारशाह, सोनू ढिलोड, सुनील कुमार, रोहित, दीपक सोनी,रमेश घारू सहित अन्य मौजूद थे।