home page

आईटीआई SIRSA में दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित

 | 
Convocation ceremony held with great pomp at ITI SIRSA

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा में दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद व प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. दीपांशु चावला व उनकी माता निर्मला चावला (ऑर्नर) ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थान की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन रणजीत कुमार, कोपा अनुदेशक व अनिल कुमार एमएमवी अनुदेशक द्वारा करते हुए छात्र/छात्राओं को स्किल के महत्व व प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्किल्स स्किमों की जानकारी दी गई। डा. दीपांशु चावला ने छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि यदि वह लगन और मेहनत से कार्य करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है तथा छात्र/छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्थान के छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट वितरित किए।

इस कार्यक्रम में सस्ंथान के कर्मचारी हरीश कुमार वर्ग अनुदेशक, मनदीप कौर वर्ग अनुदेशिका, अनिल कुमार वर्ग अनुदेशक, श्याम सिंह वर्ग अनुदेशक, गुरदयाल सिंह वर्ग अनुदेशक, अरुणा रानी इंचार्ज दीक्षांत समारोह व समस्त संस्थान में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे। इस संस्थान में बड़ी स्क्रीन पर छात्र/छात्राओं व कर्मचारियों द्वारा डीजीटी द्वारा आयोजित किए गए कौशल दीक्षांत समारोह 2025 को लाइव दिखाया गया।

WhatsApp Group Join Now