home page

चौपटा में क्रिकेट महामुकाबला की शुरूआत, मीडिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा व राजस्थान के मीडिया से जुड़े खिलाड़ियों ने लिया भाग

 | 
Cricket mega-match begins in Chaupata, players associated with media from Haryana and Rajasthan participated in the Media Premier League cricket competition

mahendra india news, new delhi

गांव कुतियाना में राष्ट्रीय चोपटा पत्रकार संघ द्वारा एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता और पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भरत सिंह बैनीवाल द्वारा रिबन काटकर किया । कुतियाना खेल मैदान में पहुंचने पर  ढोल नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया गया । शुभारंभ अवसर पर विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए । खेलों में हार जीत मायने नहीं रखती । क्रिकेट के मैदान में जब दो टीमें खेलती है तो टीमों में हार जीत होती रहती है ।

Cricket mega-match begins in Chaupata, players associated with media from Haryana and Rajasthan participated in the Media Premier League cricket competition

उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान के भाईचारे को लेकर आयोजित खेल प्रतियोगिता से आपसी संबंध मजबूत होंगे । इस प्रकार के आयोजन समाज में एक अच्छा संदेश देते हैं ।

 

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. अमित सांगवान ने कहा कि पत्रकारों के बीच ऐसा मुकाबला पहली बार देखने का अवसर मिला है। उन्होंने पत्रकारों को इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी समय समय पर ऐसी प्रतियोगिता करवाते रहना।सरपंच यूनियन चौपटा ब्लॉक के प्रधान सरपंच प्रतिनिधि विनोद बांगड़वा, राष्ट्रीय चोपटा पत्रकार संघ के प्रधान नरेश बैनीवाल, वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह मेहरा, साहबराम माली, भगत सिंह आदि पत्रकारों द्वारा आए हुए अतिथियों व पत्रकारों का स्वागत किया गया । प्रतियोगिता में हरियाणा तथा राजस्थान के मीडिया क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों की टीमें ने भाग लिया। जिसमें पहला मैच राष्ट्रीय चोपटा पत्रकार संघ व भादरा की टीम के बीच खेला गया । जिसमें भादरा की टीम ने पहले खेलते हुए 59 रन बनाए ।

 

रनों का पीछा करते हुए राष्ट्रीय चौपटा पत्रकार संघ की टीम मात्र 45 रन ही बना सकी ।  चोपटा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित मीडिया प्रीमियर लीग के पहले दिन सरपंच संतोष बैनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि लीलूराम डूडी, विक्रम नेज़िया , वेदप्रकाश शर्मा, समाजसेवी काशीराम, लादूराम राम पुनिया, रणधीर ज़ोधका, बलराम शक्कर मन्दोरी, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह, सतानंद बैनीवाल, विनोद जांदू सहित चोपटा क्षेत्र भादरा, नोहर ऐलनाबाद और सिरसा के पत्रकार मीडिया बंधु शामिल हुए। भाई चारे पर आधारित इस खेल प्रतियोगिता और मिलन समारोह में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । प्रतियोगिता में आए हुए सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । पहले दिन सिरसा, सच कहूं सिरसा, ऐलनाबाद, नोहर, भादरा व चौपटा क्षेत्र की मीडिया टीमों ने भाग लिया ।

WhatsApp Group Join Now

पहले दिन कोच संजीव पूनिया, डॉ. जसवीर जाखड़, इंद्रपाल, विनोद कांबली आदि ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।