home page

सिरसा के मोरीवाला में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, बलवंत शैली ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

Cricket tournament concludes in Moriwala, Sirsa; Balwant Shaili honors the winning teams
 | 
vdas

mahendra india news, new delhi
सिरसा। कालांवाली विधानसभा के गांव मोरीवाला में नाथ समाज द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि समाजसेवी बलवंत शैली ने शिरकत की। गांव के सरपंच बनवारी लाल और पूर्व सरपंच सहित ग्रामवासियों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 17 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर बलवंत शैली ने कहा कि नशे के खिलाफ एक जंग नामक इस पहल के लिए मैं नाथ समाज को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत के लिए नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और अनुशासन को मजबूत करने के लिए खेले जाते हैं। हमारे गांव के युवाओं में असीम प्रतिभा है और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा मिलती है। सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सुविधाएं देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। शैली ने कहा कि नशा और सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर युवाओं को मैदान पर पसीना बहाना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिरसा प्रथम मंडल महामंत्री आनंद रावत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री बलवंत मिरोक भी मौजूद थे।