home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश से फसलों को नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

 | 
Crops damaged by rain accompanied by strong winds in the Nathusari Chopta area; farmers demand compensation

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में देर रात को आई तूफानी बारिश से नरमे और ग्वार की फसल को काफी नुकसान हुआ है। रात को करीब एक बजे तेज हवाओं के साथ आई बरसात ने किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के इस बार करीब 25000 हेक्टेयर में देसी कपास में बीटी नरमे की बिजाई की गई और 16000 हेक्टेयर में ग्वार की फसल की बिजाई की गई है । जिसको काफी नुकसान हुआ है।

किसानों ने सुबह जाकर खेतों में देखा तो फसल का नुकसान देकर किसानों को रोना आ गया। क्षेत्र के गांव दड़बा कलां, मानक दिवान, रूपाना खुर्द, जमाल, बरासरी, कुतियाना, जोड़किया, रामपुरा ढिल्लों, कुम्हारिया, खेड़ी, कागदाना, शक्कर मंदोरी, शाहपुरिया, नाथूसरी, रूपावास सहित कई गांवों में रात को जोरदार आंधी, तेज हवा और बारिश हुई, 


जिससे खेतों में खड़ी सावनी की फसल को काफी नुकसान हुआ। किसान रघुबीर सिंह, राममुर्ति आर्य, भाल सिंह, दिनेश कुमार ने बताया कि इस बार मानसून की बारिश काफी कम हुई थी फिर भी किसानों ने जैसे तैसे सिंचाई करके सावनी की  फसल को कायम रखा और सोचा कि उत्पादन अच्छा हो जाएगा लेकिन अब रात को हुई तूफानी बारिश ने सब कुछ चौपट कर दिया। नरमे, ग्वार , बाजरा, मूंगफली आदि की फसल को काफी नुकसान हुआ है।  ग्वार की फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई। किसानों ने बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now