खाटू श्यामजी में बाबा श्याम जी के दर्शन करने के लियें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। प्रसिद्ध मंदिर खाटू श्याम धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लोगों की सुरक्षा के लिए श्री श्याम परिवार(ट्रस्ट) नांगल राय नई दिल्ली के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष चौहान नें बताया कि फ़ागुन मेले पर राजस्थान के सीकर जिला के खाटू श्यामजी में बाबा श्याम जी के दर्शन करने के लियें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था की है, इसके साथ ही सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में भी प्रशासन की ओर से सहयोग किया जा रहा है और साथ ही सेवा भाव से दिन रात 550 से भी अधिक श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की पूरी सेवादार टीम नें भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एवं आए हुए श्रद्धालु को श्याम बाबा का दर्शन कराने में पूरी मदद की ताकि उनको कोई परेशानी ना हो ,
श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की पूरी टीम ने सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था में प्रशासन व मंदिर कमेटी का सहयोग किया, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया की ट्रस्ट में लगभग 550 से ज्यादा सेवक लगे हुए थे और वह अलग-अलग जगहों से खाटू श्यामजी सीकर जिला आकर प्रशासन के साथ सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था में पूर्ण सहयोग किया।
श्री श्याम परिवार ट्रस्ट नांगल राय की पूरी टीम महाराज श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान जी (मंत्री) खाटू श्यामजी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती है। इस मौके पर टिंकू, हनी अग्रवाल, धीरज, आकाश चाचाण, आलोक, प्रवीण, यश, योगेंद्र सिंह, सोनू जांगड़ा, संजय बांसल, पीयूष बांका, अभय, विकास सहित सैकड़ों सेवादार मौजूद थे।
