home page

साइबर अपराधियों ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति को 40 हजार रुपये की चपत लगाई

 | 
news
mahendra india news, new delhi

सिरसा.....पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की एक टीम ने यूएसडीटी के जरिए 40 हजार रुपए के साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले आरोपी को फाजिल्का पंजाब से काबू कर लिया है ।

साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि सिरसा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 जुलाई 2025 को उसके मोबाइल पर मैसे आया आप हमारी कंपनी के साथ जुड़कर वर्क फ्रॉम होम के जरिए कम समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हो । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह से साइबर अपराधियों के झांसे में आ गया और मोबाइल फोन के जरिए 40 हजार रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया इंवेस्मेंट के तुरंत बाद मोबाइल फोन पर आया लिंक ब्लॉक हो गया तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है ।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बीते दिन साइबर क्राइम थाना सिरसा में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निर्मल सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी अबहोर फाजिल्का पंजाब को फाजिल्का से काबू कर  लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर अपराधियों  से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता बरतें । मोबाइल फोन पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें क्योंकि ऐसा करने से आप साइबर धोखाधडी के शिकार हो सकते हो ।

WhatsApp Group Join Now