home page

Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान अकवान के असर से बिगड़ेगा मौसम, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश

 | 
Cyclone Alert: Weather to deteriorate due to the impact of cyclonic storm 'Akwan'; rain accompanied by strong winds expected in several states

mahendra india news, new delhi
मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। कहीं ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, तो कहीं भारी बरसात और तेज आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर को 12 राज्यों में भारी बग्रसातऔर आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

इसी के साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पहाड़ी राज्यों में ठंड बढऩे के साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी है। ऐसे में किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इस बीच दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। सिक्किम और आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही एक परिसंचरण एक्टिव है। आइए बताते हैं कि 20 नवंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

बरसात और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि 20 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की आशंका है।

इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में ठंड तथा घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में 20 नवंबर को ठंड के साथ घना कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।