home page

हिसार-घग्गर ड्रेन सेमनाला से खतरा, सेमनाला में फिर हुई लीकेज

 | 
Danger from Hisar-Ghaggar drain Semnala, leakage again in Semnala
mahendra india news, new delhi

चौपटा से गुजरने वाली हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाल से चौपटा क्षेत्र वासी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। ड्रेन में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर से चिंता में है। इसी को लेकर ग्रामीण रात्रि के समय भी पहरा दे रहे हैं। हिसार घग्घर ड्रेन में बुधवार को गांव गुडिया खेड़ा के पास फिर से लीकेज हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लीकेज को काबू कर लिया। नहीं तो इसके टूटने से काफी नुकसान हो सकता था। 

हिसार घग्घर ड्रेन सेमनाला में बुधवार सुबह 6 बजे जगदीश गोदारा वासी गांव नारायणखेड़ा हाल ढाणी गांव मोडियाखेड़ा के खेत मे पाईप लाईन के पास से हिसार-घग्घर ड्रेन में लीकेज हो गई, इससे जगदीश के खेत मे करीबन 15 एकड़ धान की फसल में जलभराव हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने लीकेज को ठीक कर दिया। 

ड्रेन से इन गांवों में खतरा
हिसार घग्घर ड्रेन में लगतार पानी का स्तर बढ़ रहा है। इसके टूटने का खतरा  बना हुआ है। इससे गांव दड़बा कलां, मानक दिवान, माखोसरानी, नाथूसरी कलां, चौपटा, शक्कर मंदोरी, तरकांवाली, शाहपुरिया, गंजा रूपाना, लुदेसर, रूपाना खुर्द, गुडिया खेड़ा, बकरियांवाली समेत अनेक गांवों में खतरा बना हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now

सिरसा चौपटा रोड डायवर्ट, इस रूट से जा  रहे हैं वाहन
सिरसा से चौपटा रोड पर गांव दड़बा कलां व चौपटा के बीच बरसात पानी का जलभराव हो गया है। जिसको लेकर लोकनिर्माण विभाग नेिि सरसा चौपटा रोड डायवर्ट किया हुआ है। इससे वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। बरसाती पानी से रोड पर दो फीट से तीन फीट तक पानी का जगह जगह भराव हो गया है।

इसी को लेकर अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा डायवर्ट रूट के अनुसार वाहन अब सिरसा से रूपाना खुर्द, लुदेसर से चौपटा होकर भादरा आ जा सकेंगे। इसी के साथ ही भट्टू की तरफ जाने वाले वाहन दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर आ जा रहे हैं। 

बरसात ने बढ़ाई चिता
चौपटा क्षेत्र में मानसून की बार बार वर्षा हो रही है। अधिक वर्षा होने से जहां फसलें खराब हो गई है। इसी के साथ वर्षा ने सिचाई विभाग के अधिकारियों की चिता बढ़ा दी है। वर्षा के कारण हिसार घग्घर ड्रेन के बांधों को मजबूत करने में दिक्कतें आ रही है। इससे हमेशा टूटने का खतरा बन रहा है। वहीं गुडिया खेड़ा के पास भी पिछले दिनों टूटी चुकी है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है।