home page

कलियुग में कपिला कामधेनु गौ के दर्शन एक सुखद अनुभव: डा. इंदर गोयल

 | 
Darshan of Kapila Kamdhenu cow in Kaliyug is a pleasant experience: Dr. Inder Goyal

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल ने श्री नंदीशाला धाम डबवाली में एक सडक़ का उद्घाटन करते हुए कहा कि कलयुग में कामधेनु गौ मां के दर्शन एक सुखद अनुभव है, इसे सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाली गाय के रूप में जाना जाता है। कामधेनु गाय को अक्सर देवी के रूप में पूजा जाता है और इसे समृद्धि, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। कामधेनु गौ की उत्पत्ति के बारे में कई पौराणिक कथाएं हैं। एक कथा के अनुसार, कामधेनु गाय समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुई थी।

एक अन्य कथा के अनुसार, यह गाय भगवान शिव की कृपा से उत्पन्न हुई थी। कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाली गाय के रूप में जाना जाता है। यह गाय सभी की इच्छाओं को पूरा करती है, चाहे वह धन, संपत्ति, सुख या शांति हो, कामधेनु गाय को समृद्धि और सुख का प्रतीक माना जाता है। कामधेनु गाय को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। यह गाय सभी को पवित्र और शुद्ध जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कामधेनु गाय का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। कामधेनु गाय एक पौराणिक गाय है जो हिंदू धर्म में वर्णित है। सडक़ का निर्माण नंदी शाला में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग द्वारा करवाया गया, जिससे कि नंदी शाला में आने वाले लोगों को सुविधा हो सके। नंदी शाला के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि कपिल कामधेनु गाय हरियाणा में केवल तीन स्थान पर है, जिसमें एक डबवाली नंदीशाला में है, यह सुनकर मुझे बहुत ही हैरानी हुई कि हम इतने नजदीक रहते हुए भी बहुत दूर थे।

मैं सिरसा शहर वासियों से निवेदन करूंगा की डबवाली की श्री नंदीशाला धाम में श्री कपिला कामधेनु गौ मां के दर्शन अवश्य करें। इस कार्यक्रम में सिरसा से प्रमोद सचदेवा, मुकेश वर्मा, आकाश सेन और सूरज बंसल ने भी कामधेनु मां के प्रथम बार दर्शन किए और कालांवाली से अखिल भारतीय सेवा संघ के संरक्षक नरेश गर्ग और उनकी टीम ने भी नंदीशाला में पहुंचकर जन्माष्टमी के पर्व पर गौ माता के दर्शन किए। राजेंद्र गर्ग के पूरे परिवार तथा अखिल भारतीय सेवा संघ डबवाली शाखा के सभी पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। नंदी शाला की पूरी प्रबंधक कमेटी ने सभी का भव्य स्वागत किया। मुकेश वर्मा प्रांतीय महासचिव ने कहा की राजेंद्र गर्ग द्वारा नंदीशाला में सडक़ का निर्माण एक अनूठा प्रयास है। प्रमोद सचदेवा ने कामधेनु मां के दर्शन करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कियाए सूरज बंसल ने कहा कि कामधेनु मां के दर्शन बहुत दुर्लभ होते हैं,

WhatsApp Group Join Now

परंतु आज हमें बहुत ही सुलभ हो रहे हैं। आकाश सेन ने बताया कि यह एक अनूठा अनुभव रहा। अखिल भारतीय सभी सेवा संघ के सभी पदाधिकारी ने राजेंद्र गर्ग का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की सेवा कार्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना करने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि यह स्वत: प्राप्त हो जाती है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि डबवाली के लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं,

जिनके यहां कामधेनु गौ माता वास करती है और उन्होंने कहा की सिरसा शहर में भी किसी गौशाला में अवश्य एक कामधेनु गौ माता होनी चाहिए, ताकि सिरसा शहर के वासी भी गौ माता के दर्शन से लाभान्वित हो सके। तत्पश्चात डा. इंद्र गोयल ने अखिल भारतीय सेवा संघ की सभी सदस्यों की बैठक ली और संस्था के बारे में विस्तार से बताया और आने वाले समय में संस्था द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की इस बैठक में सिरसा के पदाधिकारी, कालांवाली के पदाधिकारी और डबवाली शाखा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।