सांसद दीपेंद्र हुड्डा के PSO ASI प्रदीप की मौत, गांव मोखरा में खुद को मारी गोली
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीएसओ एएसआई प्रदीप द्वारा अपने को गोली मार ली। जानकारी से पता चला है कि पीएसओ ने अपने पैतृक गांव मोखरा में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रदीप कुमार कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात थे।
पता चला है कि प्रदीप ने बुधवार देर रात्रि के समय अपने गांव मोखरा में अचानक रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार ली। गोली लगने के तुरंत बाद स्वजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया है।
