home page

CDLU SIRSA में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एनईपी सारथी के तत्वावधान में वाद-विवाद एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

 | 
Debate and poster making competition on National Education Policy 2020 organized at CDLU SIRSA under the aegis of NEP Sarathi

mahendra india news, new delhi
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एनईपी सारथी के तत्वावधान में वाद-विवाद एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । जहां वाद-विवाद प्रतियोगिता में विषय ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 - शिक्षा एवं कौशल के बीच सेतु निर्माण’ था, वहीं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में ‘शिक्षा परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन’ विषय दिया गया था। दोनों प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को सृजनात्मक व बौद्धिक मंच प्रदान करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की भावना को विद्यार्थियों तक पहुँचाना था।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट् स्टडीज के डीन प्रोफेसर सुशील कुमार ने शिरकत की एवं छात्रों-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया एवं भविष्य में भी ऐसे घरेलू प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

विश्वविद्यालय के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है जिससे नई शिक्षा नीति के विषय में छात्र-छात्राओं की जागरूकता का स्तर बढ़ाया जा सके । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा की नई दिशा पर अपने विचार एवं रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीबीए की तान्या एवं बीकॉम के छात्र प्रिंस रहे। द्वितीय स्थान पर बी.कॉम की छात्राएँ टिशा एवं सान्या रहीं ।

WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार तृतीय स्थान पर बी.एससी. गणित की छात्राएँ हिमांशी एवं संजना रहीं । पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान पर बी.एससी. गणित की छात्रा नूवी रही । द्वितीय स्थान पर बीएससी एफएसटी की छात्रा साक्षी रही। वहीं तृतीय स्थान पर बी.कॉम की छात्रा रोशनी रही ।कार्यक्रम में प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मण्डल में डॉ. टिम्सी मेहता, डॉ. दीपक कुमार एवं डॉ. सुनील कुमार ने अपनी भूमिका निभाई ।