हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला, इस दिन होगी बैठक
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की मंत्रीमंडल की मीटिंग को लेकर तिथि निर्धारत कर दी गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त वीरवार को दोपहर 3 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में की जाएगी। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग ने रविवार यानि 9 अगस्त को बैठक का कार्यक्रम जारी किया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे और इसमें सभी मंत्री एवं राज्य मंत्री शामिल होंगे।
हालांकि, इस मंत्रीमंडल के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सरकार से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
मंत्रीमंडल की बैठक को लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस के सीआईडी महानिरीक्षक को भी सूचना भेजी गई है। इसी के साथ ही राज्यपाल के सचिव को भी बैठक की जानकारी दी गई है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
