HARYANA CM से मिला सीनियर सिटीजन वेल्फेयर आग्रेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीनियर सिटीजंस वैलफेयर आगेर्नाइजेशन, सिरसा के एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के निवासी कार्यालय पर एक शिष्टाचारी मुलाकात करते हुए उन्हें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बधाई दी तथा आगेर्नाइजेशन के उद्देश्यों एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की भलाई के लिए हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है।
मुख्य मंत्री के मधुर व्यवहार तथा पूरी आत्मीयता से करवाए गए जल पान की सभी सदस्यों ने अति सराहना की। आगे्रनाइजेशन के कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कसौली शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हिमाचल की मनभावनी पहाड़ी वादियों तथा शीतल हवाओं एवं पिंजौर गार्डन की मनोरम सैर का भरपूर लुत्फ उठाते हुए मनोरंजक एवं ज्ञान वर्धक एक्टिविटीज का भी सभी सदस्यों ने दिल खोलकर मजा लिया।
इस भ्रमण के दौरान सीनियर सिटीजंस फैडरेशन हरियाणा के प्रान्तीय महासचिव आर पी मल्होत्रा से भेंट करते हुए उन्हें सस्नेह स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। राज्य स्तर पर चल रही वरिष्ठ नागरिकों की गतिविधियों के बारे में चर्चा के साथ साथ 'वरिष्ठ नागरिकों द्वारा साधना- क्यों , कब , कैसे और किसकी की जाए' विषय पर भी खुल कर विचार विमर्श किए गए। परस्पर मेल जोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में देवेन्द्र पाहूजा, रमेश जींदगर, सोम सेतिया, सुरेन्द्र बांसल एडवोकेट, सुखबीर सिंह, छगन सेठी और जीत सिंह शामिल हुए।
