दिल्ली विधानसभा 2025: दिल्ली में जीत पर सिरसा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर इस तरह मनाई खुशी

mahendra india news, new delhi
दिल्ली विधानसभा के चुनाव को लेकर 5 फरवरी को मतदान हुआ। आज चुनाव की मतगणना हो गई। आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव परिणाम की गिनती जारी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा की दिल्ली में इतिहासिक जीत की ख़ुशी में भाजपा संगठन सिरसा द्वारा सिरसा भाजपा कार्यालय सिरसा एफ ब्लॉक में लड्डू बांट कर व ढोल बाजा कर इतिहासिक जीत की खुशी मनाई गई।
भाजपा की दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर व ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया। इस माके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिशपाल कंबोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिशपाल कंबोज ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जन-कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठे वादों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तानाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा ने कहा कि यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है, यह पीएम मोदी की गारंटी और विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जमकर जीत का जश्न मनाया।
भाजपा 45 सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। अब देखना है कि अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो भाजपा तेजी से बहुमत की तरफ बढ़ रही है। मनीष सिसोदिया 4000 से आगे आप के चल रहे हैं।
अभी 70 सीटों का रूझान सामने आया है। जिसमें आगे कौन आगे चला रहा है।
कितनी सीटों पर कौन आगे
इस चुनाव में बीजेपी -45
आप 25
कांग्रेस एक
इस चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा इस बार राजधानी में असर दिखा पाएगा या फिर आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सियासी रणनीति एक बार फिर कामयाब होगी। वहीं कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के सफल होने के बारे में आज होने वाली मतगणना के बाद खुलासा होगा।
आपको बता दें कि दरअसल बीते 2 विधानसभा चुनावों में बीजेपी नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद दिल्ली में सरकार बनाने में विफल रही थी, जबकि आप नेता केजरीवाल का मैजिक चलता रहा और आप ने भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। दूसरी ओर, कांग्रेस इन चुनावों में लगातार पिछड़ती रही है।
इस बार दिल्ली वलों का किस पर भरोसा?
पूर्व सीएम केजरीवाल ने पिछले 2 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों को शिकस्त दी थी और आप को दिल्ली में अभूतपूर्व सफलता मिली थी। उनके शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और फ्री सुविधाओं पर जोर दिया गया। आपको बता दें कि इस बार बीजेपी ने आक्रामक प्रचार अभियान चलाया और पूर्व सीएम केजरीवाल सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। खासकर आप सरकार में हुए भ्रष्टाचार और विभिन्न मामलों में सरकार की नामाकी और अनेक वादे पूरे नहीं करने के मुद्दों को उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। आज पता चलेगा कि किसका जादू आखिर चलेगा।