home page

दिल्ली बंठिडा दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तन में भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव

 | 
Delhi Banthida Delhi and New Delhi-Hisar-New Delhi train services will be diverted to stop at Bhiwani City station instead of Bhiwani
mahendra india news, new delhi

रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस रेलसेवा का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. ट्रेन संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 16.20 बजे आगमन व 16.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 09.00 बजे आगमन व 09.05 बजे प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 20.52 बजे आगमन व 20.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54424, हिसार- नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 28.01.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर 06.10 बजे आगमन व 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।
 

WhatsApp Group Join Now