home page

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा में लाइफ स्किल एडवांस पर कार्यशाला आयोजित

 | 
Delhi Public School, Sirsa organised a one-day workshop on Life Skill Advancement

mahendra india news, new delhi
 दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा में सीबीएसई के निर्देशन में ह्यलाइफ स्किल एडवांसह्ण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय  प्राचार्या डॉ. रमा दहिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बना रहा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में द गुरुकुल स्कूल, रानियां के राजन कुमार तथा शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सिरसा के नेत्र चंद शाह उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञ वक्तागण ने शिक्षकों को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने नई तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों में संवाद कौशल, भावनात्मक संतुलन, निर्णय क्षमता तथा समस्या समाधान जैसी क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर दिया। इस कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 60 शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से जुड़े विभिन्न आयामों पर जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकगण ने अपने अनुभव सांझा किए और जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यशाला के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य वक्तागण का आभार व्यक्त किया गया। प्राचार्या डॉ. रमा दहिया ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्राप्त ज्ञान का लाभ शिक्षण प्रक्रिया में अवश्य दिखाई देगा।