home page

स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली, 15 अगस्त को आज 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, ये भी बड़ा अलर्ट जारी

 | 
Delhi set for rain on Independence Day; warnings issued for heavy rain and thunderstorms across 16 states today (August 15), along with a major alert

mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से कई प्रदेशों में इन दिनों भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही इस झमाझम बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई राज्यों में यह बारिश अब आफत बन गई है। हजारों लोगों को बाढ़ के कारण पलायन का सामना करना पड़ा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में तब्दील हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार यानि 15 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके असर से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश तेज होने की संभावना है। वहीं चक्रवात तूफान और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय इलाकों में मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है। 

 तूफानी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार भारत के 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इन प्रदेशों में हरियाणा, राजस्थानख्ख्, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। मौसम खराब होने पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बरसात के बाद तापमान भी कम हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now