home page

धवल कांडा और नंदिता कांडा परिणय सूत्र में बंधे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक वीआईपी ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

 | 
Dhawal Kanda and Nandita Kanda tied the knot, many VIPs including Union Minister Manohar Lal and Chief Minister Nayab Singh Saini blessed the bride and groom
mahendra india news, new delhi

हलोपा के प्रमुख एवं पूर्व  गृह, उद्योग, वाणिज्य, खेल युवा कल्याण व स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा और सरिता कांडा के पुत्र धवल कांडा और कानपुर के प्रख्यात ज्वैलर्स राजेंद्र अग्रवाल और दीपा अग्रवाल की पुत्री नंदिता परिणय सूत्र में बंधे। वर-वधु को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , विधानसभाध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिढ़ा,   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय  सिंह चौटाला,
पूर्व मंत्री पंजाब सरकार व पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, फिल्म अभिनेता रनबीर सिंह सहित अनेक सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, साधु-संतों ने अपना पावन आशीर्वाद दिया साथ ही गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बधाई दी।  पार्श्व गायक प्रीतम चक्रवर्ती , पंजाबी गायक नवराज हंस, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, फिल्म अभिनेता रनबीर सिंह ने कई घंटे तक शानदार प्रस्तुतियां देकर शमां बांधा।


दिल्ली  में आयोजित विवाह समारोह में हलोपा के प्रमुख एवं पूर्व  गृह, उद्योग, वाणिज्य, खेल युवा कल्याण व स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोपाल कांडा और उनके  अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने विवाह समारोह स्थल पर पहुंचे  पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी मेहमानों  का स्वागत किया। उन्होंने धवल कांडा और नंदिता कांडा को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्य विवाह समारोह स्थल पर परपंरागत ढुकाव (घुडचढ़ी)हुआ। कांडा परिवार के सदस्य, संबंधी और बारातियों ने जमकर नृत्य किया। अनेक बैंड और ढोल पार्टी शामिल थी। युवतियों की ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रही। भतीजे की शादी में गोपाल कांडा जमकर नाचे। शाही अंदाज में वरमाला हुई, भारतीय परपंरा के आधार पर शंख और दुदुंभी बजाकर दोनों का स्वागत किया।  इसके बाद फेरे हुए। विद्वान पंडित ने  पूजन और फेरे करवाए।


विवाह समारोह स्थल दिल्ली पुष्पांजलि फार्म हाउस में पहुंचे पूर्व विपक्ष नेता गोवा माइकल लोबो, हरियाण सरकार के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, विपुल गोयल, कृष्ण लाल पंवार, अरविन्द शर्मा, राजेश नागर, गौरव गौतम, विधायक गुरुग्राम मुकेश शर्मा, सिरसा जिला परिषद अध्यक्ष करण सिंह चौटाला ,पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, उनके आईपीएस पति राजेश दुग्गल, गुरुग्राम के डीसीपी डॉ. अर्पित जैन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री जवाहर यादव, विवेक आश्रम नोहर के गुरू जी सुशील जी, बाबा कांशीराम आदि ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह संपन्न होने पर सभी  अतिथियों और बारातियों ने गोपाल कांडा, गोबिंद कांडा और कांडा परिवार को बधाई दी और धवल कांडा को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस विवाह समारोह में पार्श्व गायक प्रीतम चक्रवर्ती , पंजाबी गायक नवराज हंस, अभिनेत्री ,मलाइका अरोड़ा, फिल्म अभिनेता रनबीर सिंह ने करीब चार घंटे तक शानदार प्रस्तुतियां देकर अथितियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  विवाह समारोह में आए युवक और युवतियों पर उनका जादू सिर चढक़र बोला। 
पार्श्व गायक प्रीतम चक्रवर्ती और पंजाबी गायक नवराज हंस, ने युवाओं की फरमाइश पर गीत सुनाए।  इसके बाद उन्होंने गोपाल कांडा उनकी पत्नी सरस्वती कांडा, गोबिंद कांडा, उनकी धर्मपत्नी सरिता कांडा, लखराम कांडा उनकी धर्मपत्नी  छवि कांडा और सपरिवार के सभी सदस्यों के साथ साथ   नंदिता कांडा के पिता राजेंद्र अग्रवाल और दीपा अग्रवाल को मंच पर बुलाकर उनके साथ गीत गाये और  धवल कांडा और नंदिता कांडा  को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद मंच अभिनेता रनबीर सिंह, ने संभाला और गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

WhatsApp Group Join Now