home page

खो-खो में छाया धोलपालिया स्कूल, राज्य स्तरीय खेलों में स्कूल की टीमें करेंगी सिरसा का प्रतिनिधित्व

 | 
Dholpaliya School shines in Kho-Kho, school teams will represent Sirsa in state level games

mahendra india news, new delhi
सिरसा। धोलपालिया खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों की अध्यक्षता गांव के सरपंच महावीर ने की, जबकि डीएसओ ऑफिस से ओम प्रकाश एवं खेल प्रशिक्षक आए थे। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दिनेश भोजक, गौरीशंकर भिंचर, राजेंद्र, रवि कुमार एवं अनेकानेक गांववासियों ने सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के अंडर-11 कन्या वर्ग व अंडर-11 छात्र वर्ग की टीमों के बीच मैच 5 मिनट की पारी में स्कोर 2-2 रहा। ये दोनों टीमें इस वर्ष की स्कूली खेलों की विजेता हैं व राज्यस्तरीय खो-खो खेलों में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। खो-खो का दूसरा मैच अंडर-17 व अंडर-19 कन्या वर्ग की टीमों में हुआ, जिसमें अंडर-19 वर्ग की टीम ने अंडर-17 की टीम को 8-2 से हराया। विजेता खिलाडिय़ों ने ट्रॉफी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलपालिया के प्राचार्य रवि कुमार को समर्पित की, उनके साथ प्राईमरी हैड राजाराम व कुलवंत कसवां भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाडिय़ों के प्रयासों की खूब प्रशंसा की व अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।