home page

हरियाणा प्रदेश में दही-हांडी तोडऩे को लेकर विवाद, मंदिर में 4 राउंड हवाई फायरिंग हुई

 | 
Dispute over 'Dahi-Handi' event in Haryana; four rounds fired in the air at a temple

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रेवाड़ी से हैं। जिला के गांव बोडय़िा कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार देर रात्रि को हवाई फायरिंग होने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दही-हांडी तोडऩे को लेकर हुए विवाद में युवकों ने कथित तौर पर 4 राउंड फायर किए। मंदिर परिसर में गोलियों की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। इस घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस की जांच शुरू की। शनिवार को मंदिर में भंडारे को देखते हुए पुलिस तैनात रही।

बड़े शिव मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर जागरण चल रहा था। शुक्रवार देर रात्रि को दही-हांडी तोडऩे के लिए लाइट बंद की गई थी। जानकारी के अनुसार दौरान गांव के प्रमोद और मांढिया गांव निवासी संजीत, चीकू व सोले के बीच मटकी तोडऩे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मटकी तोडऩे की होड़ में अंधेरे में उसे निशाना बनाकर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि गांव के दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जानकारी के अनुसार एक महिला की मौत के बाद छोटे मंदिर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, जबकि बड़े मंदिर में कार्यक्रम जारी रखा गया। सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही-हांडी तोडऩे के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 

WhatsApp Group Join Now