home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में बढती चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर बस स्टैंड पर शुरू किया धरना

 | 
Distressed by the rising number of theft incidents in Jamal village (Nathusari Chopta area), shopkeepers shut their shops and began a sit-in protest at the bus stand

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल क्षेत्र में पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बस स्टैंड जमाल पर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण सुबह से ही धरना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और सैकड़ो की संख्या में दुकानदार, व्यापारी, किसान सहित सभी वर्गों के लोग धरने पर आकर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व बढती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। 


प्रदर्शन के दौरान शीशपाल निठारवाल  मनीष शर्मा कुलदीप जैन जगतपाल बेनीवाल सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, भोज जांगड़ा डॉ सतपाल, जगदीशख्, बशीरख्, प्रहलाद बैनीवाल, अमीर खान, विक्रम इंदौरा ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 

इस अवसर पर गांव जमाल के सरपंच प्रतिनिधि औमप्रकाश डूड्डी, नरेंद्र बैनीवाल, सीताराम, मदन बैनीवाल, प्रहलाद बैनीवाल, देवीलाल खीचड़, अशोक सहू, संदीप कुमार, भरत सिंह, जगतपाल, विनोद कुमार, सुभाष सहारण, सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, पाला राम सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण और दुकानदार मौजूद हैं। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि इससे पहले भी सांकेतिक रूप से अपनी दुकानें बंद रखीं थी और जमाल पुलिस चौकी के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया था। उस समय धरने पर जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार तथा नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। लेकिन उस आश्वासन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस स्टैंड जमाल पर धरना शुरू कर दिया है।