home page

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सिरसा की ओर से दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 1 अगस्त से

 | 
Two-day Open Badminton Tournament organized by the District Badminton Association, Sirsa, starting August 1st

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 आगामी 01 व 2 अगस्त को बरनाला रोड स्थित द सिरसा स्कूल (सीनियर विंग) में स्थित चौ. देवीलाल बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए सीनियर कोच दीपेश ठक्कर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर व प्रिंसीपल मनीषा गोदारा करेंगी।

गैस्ट आॅफ आॅनर के रूप में सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल (लाला) व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव पंकज खेमकां उपस्थिति दर्ज करवाएंंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 11, 13, 15 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार प्रतियोगिता में पहुंचें।