home page

SIRSA में जिला स्तरीय गीता महोत्सव 28 से, 30 को शहर में निकाली जाएगी गीता सद्भावना यात्रा

 | 
District level Geeta Mahotsav to be held in Sirsa from 28th; Geeta Sadbhavna Yatra to be taken out in the city on 30th

Mahendra india news, new delhi
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग, सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान सहित सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों की ड्यूटियां निर्धारित की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में एसडीएस राजेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र, डीएफएससी मुकेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह, बीडीपीओ सार्थक श्री वास्तव, रेडक्रॉस सचिव लाल बहादुर बैनीवाल मौजूद रहे।


उन्होंने कहा कि जिले में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक जिला स्तरीय महोत्सव चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता सद्भावना यात्रा, ग्लोबल गीता चैंटिंग सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। 30 नवंबर को  गीता सद्भावना यात्रा तथा 01 दिसंबर को समापन समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा।


एडीसी श्री सहरावत ने कहा कि महोत्सव के दौरान वक्ता और विद्वानजन गीता ज्ञान के उपदेशों, संदेशों व मूल भाव को आमजन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीता-आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्रों को सम्मिलित कराने का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीता, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग और उनके उपदेशों की झलक अवश्य दिखनी चाहिए, जिससे आमजन तक सार्थक संदेश पहुंच सके।

WhatsApp Group Join Now


विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल
समारोह स्थल पर सभी विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। एडीसी ने पुलिस विभाग को शोभायात्रा के लिए सुरक्षित व बाधारहित मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई, पार्किंग, पानी, बिजली, शौचालय, रंगोली, मॉडल, प्रश्नोत्तरी और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शनी और स्टॉल्स में स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थाओं को अपने उत्पादों की बिक्री और प्रचार का अवसर मिलेगा।


अतिरिक्त उपायुक्त ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अपील की कि वे जिला स्तरीय गीता महोत्सव में सक्रिय योगदान दें, जिससे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं यादगार बनाया जा सके।